सरायपाली : केन्द्रीय विद्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का आयोजन

केंद्रीय विद्यालय संगठन के प्राप्त पत्र एक भारत श्रेष्ठ भारत के अनुपालन में केंद्रीय विद्यालय सरायपाली व केंद्रीय विद्यालय एएफएस नलिया गुजरात के मध्य अंतर्जाली संगोष्ठी के माध्यम से सांस्कृतिक धरोहर की आपसी विनिमय का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक अजित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत भारतीय संस्कृति की वह परंपरा है, जो पूरे राज्य को एक सूत्र में पिरो कर रखने की परंपरा है। इसी कड़ी में
केंद्रीय विद्यालय सरायपाली और केंद्रीय विद्यालय एएफएस नलिया के मध्य सांस्कृतिक, सामाजिक, भौगोलिक और राजनीतिक आदि परम्पराओं व धरोहरों की आपसी विनिमय का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। छत्तीसगढ़ी परंपरा सामाजिक संस्कृतिक धरोहर साहित्य संगीत का संपूर्ण व्याख्यान और गुजराती व छत्तीसगढ़ी भाषा में आपसी संवाद रखा गया था। प्राचार्य राहुल देव ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि एक ‘भारत श्रेष्ठ भारत योजना महान व्यक्ति और स्वतंत्रता सेनानी समृद्धि जोशी ने किया।
सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर शुरू की गयी योजना है। इस योजना को लागू करने का उद्देश्य पूरे देश के लोगों को एक दूसरे से जोड़ना हैं। ये देश के विभिन्न भागों में सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने की पहल है। इस योजना के माध्यम से एक राज्य दूसरे राज्य से जुड़कर एक दूसरे की विरासत और धरोहर को बढ़ावा देंगे और साथ ही छात्र एक दूसरे राज्य की संस्कृति, परम्परा और भाषा के बारे में ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे।

























