महासमुंद
आर.बी.सी. 6-4 प्रकरण में हितग्राही को 04 लाख रुपए का अनुदान स्वीकृत

काकाखबरीलाल@डेस्करिपोर्ट। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम गिरना के मृतक सुदामा यादव की पत्नी सविता यादव के लिए चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
AD#1























