सरायपाली:विकासखंड स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया

सरायपाली । दिनांक 13/02/2026 को शासकीय हाई स्कूल झिलमिला
में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय टीएलएम (Teaching Learning Material) मेला का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में भाषा,अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान ,गणित एवं विज्ञान विषयों के प्रति रुचि बढ़ाना, नवाचार को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए शैक्षणिक सामग्री का प्रदर्शन करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना, राष्ट्रगीत,राष्ट्रगान के साथ किया गया। सरस्वती वंदना श्री डिंगरदास वैष्णव द्वारा सामूहिक गायन कराया गया।मेले में विकासखंड के विभिन्न प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने गणित,हिन्दी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान एवं विज्ञान विषयों से संबंधित विभिन्न मॉडल, चार्ट, प्रयोगात्मक सामग्री एवं नवाचारी टीएलएम का प्रदर्शन किया। उच्च प्राथमिक विभाग निर्णायकों में श्री सी.एल.पुहुप प्राचार्य शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल केजुवां,श्री भोगसिंग भोई प्राचार्य शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बनीगिरोला, श्री गजेंद्र नायक प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल झिलमिला, श्रीमती दीपिका पटेल व्याख्याता मा.स.गो. उच्च माध्यमिक विद्यालय सरायपाली,प्राथमिक विभाग में श्री कामता पटेल संकुल समन्वयक संकुल केंद्र बालसी,श्री किशोर पटेल संकुल समन्वयक संकुल केंद्र कनकेवा ,श्री गिरधारी पटेल संकुल समन्वयक संकुल केंद्र लिमगांव के द्वारा अपना बखूबी निर्णय दिया गया।
मेले में प्रदर्शित सामग्री का मूल्यांकन निर्धारित मापदंडों के आधार पर विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान कु. अनुपमासतपथी शासकीय प्राथमिक शाला शास्त्री नगर संकुल केंद्र झिलमिला, द्वितीय स्थान श्रीमती अनीता चौधरी शासकीय प्राथमिक शाला पुटका संकुल केंद्र पुटका,तृतीय स्थान श्रीमती स्मिता साहू शासकीय प्राथमिक शाला जंगलबेड़ा संकुल केंद्र सेमलिया, उच्च प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान श्री ओम प्रकाश साव उच्च प्राथमिक रिमजी संकुल केंद्र सिंघोड़ा, द्वितीय स्थान श्री यशवंत चौधरी सेजेस सरायपाली संकुल केंद्र सरायपाली ने विविध विषयों के अवधारणा को सहजता से स्पष्ट करने संबंधी रोचक ,आकर्षक,ज्ञानवर्धक कबाड़ से जुगाड़ एवं शून्य निवेश पर आधारित टीएम प्रदर्शित किया, तृतीय स्थान श्रीमती संगीता पंडा अंग्रेजी माध्यम मंदिर सरायपाली संकुल केंद्र सरायपाली ने अपना कब्जा किया।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, संकुल समन्वयक, प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री घनश्याम दास संकुल समन्वयक केदुवां, टीएलएम सह प्रभारी योगेश साहू ,व्यवस्था प्रभारी श्री विद्या साहू संकुल समन्वयक झिलमिला, युगेश चौधरी, शौकी लाल का सहयोग सराहनीय रहा।
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन विकासखंड स्त्रोत समन्वयक समग्र शिक्षा श्री देवानंद नायक ने किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के नवाचारी आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। कार्यक्रम का संचालन कबाड़ से जुगाड़ ब्लॉक नोडल (टीएलएम) दुर्वादल दीप ने किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी योगेश साहू ने दी।

























