छत्तीसगढ़

सरायपाली : नवोदय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में पीसीएस की रही अहम भूमिका

सरायपाली । विगत दिनों जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित स्टेट एवं रिजनल क्रिकेट प्रतियोगिता में फुलझर I क्रिकेट संघ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पीसीएस के प्रमुख कोच अपने समय के मशहूर खिलाड़ी शैलेन्द्र साहू खम्हारपाली की अगुवाई में पीसीएस से जुड़े सदस्यों ने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने एवं टीम चयन में महती भूमिका निभाई। उनकी अगुवाई में टीम चयन करने से लेकर स्टेट टीम को कोचिंग देने का काम भी पीसीएस को सौंपा गया था। – छत्तीसगढ़ के सभी नवोदय विद्यालय के अंडर 14,17 व 19 वर्ष की टीमों का स्टेट टूर्नामेंट आयोजित हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ की चयनित टीम को अल्पकालिन कोचिंग शैलेन्द्र साहू द्वारा दिया गया। इसके उपरांत भोपाल रीजन के चारों टीम छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश 2 तथा ओड़शा के 1 बीच टूर्नामेंट हुआ। जिसमें 14 व 17 वर्ष में छत्तीसगढ़ की टीम उपविजेता रही। इन चारों टीमों से श्रेष्ठ खिलाड़यिों का चयन करने के उपरांत भोपाल रिजन की एक टीम बनाई गयी। जिनके प्रमुख चयनकर्ता शैलेन्द्र साहू रहे। क्षेत्रीय स्पर्धा –

स्थानीय नवोदय विद्यालय में 20, 21, 22 सितम्बर को आयोजित हुई थी। जवाहर नवोदय विद्यालय छिनपाली तथा खम्हारपाली के मैदान में मैच खेला गया। वर्ष 2017 में भी स्थानीय नवोदय विद्यालय में हुए स्टेट एवं क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भी फुलझर क्रिकेट संघ को जिम्मा सौंपा गया था।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!