सांकरा

सांकरा: गाली गलौज कर धमकी मामला दर्ज

सांकरा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर धमकी देने का मामला सामने आया है।अलेख खुंटे  ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम ‍सावित्रीपुर टुकडा की निवासी हैं । खेती किसानी का काम करता है। गांव के खार में स्थित अपने खेत करीबन 01 एकड में इस वर्ष उडद मुंग लगाया था जो किसी कारण वश खराब हो गया है  शंका है कि  गांव के दयालाल कोसरिया व उत्तम घृतलहरे ने खेत में कोई दवाई का छिडकाव कर दिया है इस कारण खेत का फसल खराब हो रहा है इस बात को मोहल्ले के कुछ लोगो को बोला तो इसी बात को लेकर उत्तम घृतलहरे, दयाराम कोसरिया एवं उसकी पत्नी अघन बाई कोसरिया ने  गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया है घटना को गांव के पीताम्बर कोसरिया एवं डिग्रीलाल कोसरिया देखे सुने है।  पुलिस ने  पुलिस ने 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!