
रामकुमार नायक,महासमुंद(काकाखबरीलाल)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिया, प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की सहमति से छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेश के ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है।
इसी कड़ी में बसना विधानसभा अंतर्गत बसना में विजय कुमार साहू,पिथौरा में करण दीवान,सांकरा में रवि कश्यप, भंवरपुर में जितेंद्र सिदार।
सरायपाली विधानसभा सभा अंतर्गत सरायपाली नगर में रामनारायण आदित्य, सरायपाली ग्रामीण पुष्पेंद्र पटेल, छुहीपाली बलराम भोई को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। सभी नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, जिलाध्यक्ष रश्मि चंद्राकर सहित वरिष्ठ कांग्रेस जनों का आभार जताया। वही इनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

AD#1



























