सरायपाली: बलौदा कॉलेज में मेंहदी व मानवश्रृंखला के द्वारा मतदाता जागरूकता

सरायपाली . डॉ.भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा में डॉ मालती तिवारी ( जिला स्वीप नोडल अधिकारी महासमुंद ) के मार्गदर्शन में तथा प्राचार्य श्रीमती अनिता पटेल के दिशा निर्देशन व श्रीमती कमला बाई दीवान कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता हेतु मानवश्रृंखला एवं मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.मानव श्रृंखला बनाकर छात्र छात्राओं को मतदान के महत्व को बताया गया.प्राध्यापक गजानंद नायक ने विद्यार्थीयों को अपने अपने गांव में व अपने घरों में मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किये. प्राध्यापक रमेश पटेल ने एक एक वोट के महत्व को बताये . छात्राओं ने अपने हाथों में मेंहदी लगा मतदाता जागरूकता का संदेश दिये. कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक जितेन्द्र कुमार पटेल, अंजेला लकड़ा, ऋतुराज भोई, माधुरी प्रधान, बासुदेव राणा, स्वीप कैम्पस एम्बेसडर झरना स्वाईं, मुकेश नाग, विद्याकांत कश्यप, दुर्योधन सिदार , विनोद मिर्धा आदि सम्मिलित हुए .

























