सरायपाली:भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सोनू ने मारी बाजी

सरायपाली।अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जिला स्तर पर शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बानीगिरोला, संकुल बैदपाली, विकासखंड सरायपाली में अध्ययनरत कक्षा पांचवीं का छात्र सोनू बंछोर पिता श्री मुरलीधर बंछोर जिला महासमुंद के प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला एवं शिक्षण संस्थान को गौरवान्वित किया है। इसी प्रकार कक्षा पांचवीं और आठवीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।इस अवसर पर उसे जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।यह बानीगिरोला स्कूल के साथ पुरे विकासखंड सरायपाली के लिए गौरव का क्षण है।इस उपलब्धि पर नोडल प्राचार्य श्री बी एस भोई ,समन्वयक श्री पाल सिंह बंजारे,प्रधान पाठक श्रीमती प्रतिभा चौधरी प्रधान पाठक, श्रीमती अमृता पटेल शिक्षिका श्रीमती ईश्वरी तिवारी, श्रीमती सीता पटेल , श्रीमती विजिता प्रधान शिक्षक दीपक मिश्रा, सहायक शिक्षक श्रीमती वर्षा नंद ,श्रीमती कमला प्रधान एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री नवीन पटेल द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए सोनू बंछोर को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
























