महासमुंद:रतिराम ने धान छोड़ धनिया की खेती से कमाए 50 हजार रुपये

महासमुंद। जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक श्री रतिराम पटेल ने पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर उद्यानिकी फसलों को अपनाते हुए अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि की है। उनकी सफलता अब क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है।
कृषक श्री पटेल ने बताया कि पहले वे मुख्य रूप से धान की खेती करते थे, जिसमें अधिक लागत लगने के बावजूद सीमित आय ही प्राप्त होती थी। बेहतर आमदनी और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी लेने के लिए उन्होंने उद्यानिकी विभाग से संपर्क किया और साग-सब्जी एवं मसाला फसलों की खेती शुरू की।
वर्ष 2025-26 में उन्होंने राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत मसाला क्षेत्र विस्तार योजना से जुड़कर 0.87 हेक्टेयर क्षेत्र में धनिया की खेती की। इस योजना के तहत विभाग द्वारा उन्हें 17,400 रुपये का अनुदान डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में प्रदान किया गया।
श्री पटेल ने खेती में ड्रिप सिंचाई एवं मल्चिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया, जिससे उत्पादन लागत कम हुई और फसल की गुणवत्ता एवं उत्पादकता में वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि धनिया की खेती से उन्हें लगभग 35 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन प्राप्त हुआ।
कम लागत और बेहतर उत्पादन के कारण उनकी कुल आय में अच्छी बढ़ोतरी हुई तथा लगभग 50































