महासुमंदसरायपाली

सरायपाली विधायक नंद ने किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का भूमि पूजन

सरायपाली (काकाख़बरीलाल)।विधानसभा क्षेत्र सरायपाली के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों के ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण हेतु लंबे समय से मांग की जा रही थी। ग्रामीणों की इस परेशानी को देखते हुए जिसमें मुख्य रूप से हॉस्पिटल आने जाने एवं विद्यार्थी वर्गों के आने-जाने की सुविधा हेतु ग्रामीणों की मांग को संज्ञान में लेते हुए विधायक किस्मत लाल नंद के अथक प्रयासों के द्वारा आज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का भूमि पूजन गणमान्य नागरिकों के उपस्थिति में किया गया है। जानकारी हो कि इन सड़को की कुल लंबाई 21.85 किलोमीटर है एवं कुल लागत 1604.80 लाख रुपए है।जिसमें पदमपुर रोड से लेकर अंतरला तक 8.55 किलोमीटर जिसके लिए 653.87 लाख रुपए की राशि, बोंदा से लेकर केंदुमुड़ी तक 6.00किलो मीटर जिसके लिए राशि 386.78 लाख रुपए एवं राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से लेकर तोषगांव तक 7.30 किलो मीटर राशि 564.17 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है।

इस भूमि पूजन कार्यक्रम में पदमपुर रोड से लेकर अंतरला एवं बोंदा से लेकर केंदुमुड़ी तक मुख्य अतिथि विधायक किस्मत लाल नंद जी थे। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से लेकर तोषगांव तक के लिए मुख्य अतिथि के रूप में बसना विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह थे। एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक किस्मत लाल नंद ने किया। इस भूमि पूजन कार्यक्रम में महासमुंद जिला के कार्यपालन अभियंता अधिकारी अंसारी साहब, सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश सोना अंतरला, कलेंडा सरपंच मीन केतन पटेल, जोगनीपाली सरपंच भरत पटेल,कसलबा सरपंच मनोज प्रधान,अंकित नंद, लोकेंद्र बघेला,गिरिराज बांक एवं साथ ही विधायक के सहयोगी जयंत चौधरी एवं बलराम भोई भी उपस्थित थे। भूमि पूजन कार्यक्रम से जुड़े ग्रामों में ग्रामीणों के द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक किस्मत लाल नंद एवं बसना विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह और साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!