सरायपाली

आयुष्मान कार्ड से आसान हुआ इलाज, नवजीवन हॉस्पिटल में मिल रही कैशलेस सुविधा

सरायपाली। क्षेत्र के नवजीवन मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुटा (सिंघोड़ा) में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के अंतर्गत आयुष्मान कार्डधारकों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पात्र हितग्राही देश के किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल की तरह यहां भी बिना नकद भुगतान के इलाज करा सकते हैं। योजना का लाभ परिवार के सभी पात्र सदस्यों को दिया जाता है।
अस्पताल में जनरल सर्जरी, लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, हर्निया, एपेंडिक्स, पाइल्स, पित्त की थैली, थायराइड सहित विभिन्न प्रकार की सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा हड्डी एवं जोड़ रोगों का उपचार, फ्रैक्चर, जॉइंट रिप्लेसमेंट, स्पाइन सर्जरी तथा मेडिसिन विभाग में बुखार, शुगर, बीपी, अस्थमा, हृदय रोग, पेट संबंधी बीमारियों एवं संक्रमण का उपचार भी किया जा रहा है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आयुष्मान योजना का लाभ लेने के लिए मरीज को अपना आयुष्मान कार्ड एवं आधार कार्ड साथ लाना होगा। हेल्प डेस्क पर दस्तावेजों की जांच के बाद पात्रता अनुसार कैशलेस उपचार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
नवजीवन मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 24×7 आपातकालीन एम्बुलेंस एवं चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे क्षेत्र के मरीजों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!