हेमकुंवर रमेश पटेल निर्विरोध चुने गए सरपंच संघ बसना के अध्यक्ष, शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त

रामकुमार नायक@बसना(काकाखबरीलाल)।काफी लंबे अरसे के इंतजार के बाद आज बसना जनपद के सरपंच संघ अध्यक्ष का चयन हो गया है, हेमकुंवर रमेश पटेल सरपंच ग्राम पंचायत चनाट को अध्यक्ष चुना गया है,ज्ञात हो कि भंवरपुर के कन्या शाला में संघ का चुनाव संपन्न हुआ, अध्यक्ष हेतु निर्विरोध हेमकुंवर रमेश पटेल, उपाध्यक्ष कुंजमन नायक सरपंच सरकंडा, बिंदु नाग बड़े ढाबा पंचायत,सचिव प्रतीक देवांगन भंवरपुर, कोषाध्यक्ष निलेन्द्री मोहन साव ग्राम पंचायत देवरी को सर्व सम्मति से बनाया गया।

निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम दीवान करारोपण अधिकारी, मनोज पटेल सभापति,सभा का संचालन मनोज नंद, सहायक सभापति दयानिधि पटेल, सोहन पटेल पूर्व सभापति वन विभाग का विशेष एवं कुशल सहयोग रहा।
हेमकुंवर रमेश पटेल के अध्यक्ष चुने जाने पर ग्राम पंचायत चनाट सहित शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है एवं बधाई देने ताता लगा है।

























