बसनामहासमुंद

बीती रात्रि अज्ञात डीजल चोर गिरोह के  सदस्यों ने  एक ही रात  10  ट्रैक्टर के  डीजल पाइप  काटकर डीजल की चोरी की..

घटना से खेती किसानी में जुटे ट्रैक्टर मालिक किसान दहशत मे

शुकदेव वैष्णव,राजधानी ब्यूरो,काकाखबरीलाल: भूकेल के समीपस्थ ग्राम बरडीह में आज रात्रि लगभग 1:00 बजे से 2:00 बजे के बीच अज्ञात डीजल चोर गिरोह के सदस्यों ने एक ही रात 10 ट्रेक्टर की डीजल पाइप काट कर किसानों के ट्रैक्टर की डिजाइन चोरी कर ली . घटना की जानकारी ग्राम बड़ी के शरद प्रधान ने बसना थाने में जा कर दी है बसना पुलिस बरडीह पहुंच गए जिस ट्रैक्टरों की डीजल चोरी की गई है उन ट्रैक्टरों का मुआयना किया है । बसना पुलिस मामले की विवेचना करने में जुटी हुई है तथा बसना थाना क्षेत्र के सभी किसानों को अपने ट्रैक्टर की निगरानी में रखने की बात कही है

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बरडीह के डिपापारा के गली में अपने घर के सामने डॉक्टर गौतम गढ़तिया अपनी सोनालिका ट्रैक्टर को खड़ा किया था तथा पास के ही कमरे में सोया हुआ था की रात्रि में लगभग 1:00 बजे से 3:00 बजे के बीच उसके ट्रैक्टर की डीजल पाइप को काटकर अज्ञात लोगों ने चोरी कर ली वही गौतम गढ़तिया के घर के पास सुनील विशाल का भी आयशर ट्रैक्टर गेट के अंदर रखा हुआ था जिसे अज्ञात लोगों ने गेट के ऊपरी हिस्से को तोड़कर आहता के अंदर प्रवेश किया तथा आयशर ट्रैक्टर की डीजल पाइप को काटकर चोरी कर ली । पास में ही सुनील विशाल का ग्रैंड कार खड़ी थी उसका भी डीजल के ढक्कन को खोलकर चोरी करने का प्रयास किया गया इसी गली में शतपत पब्लिक स्कूल तोषगांव की बस खड़ी थी उस बस की भी डीजल चोरी कर ली गई। इसके अलावा गांव के विदुर साहू के आयशर ट्रैक्टर , शरद प्रधान के स्वराज ट्रैक्टर ,गोपबंधु प्रधान का आईसर ट्रेक्टर धर्मेंद्र भोई का आईसर ट्रेक्टर, डिग्री लाल प्रधान महिंद्रा ट्रैक्टर 1 गांव के 10 ट्रैक्टर एवं चार पहिया वाहन के डीजल पाइप को काटकर अज्ञात डीजल चोर गिरोह के लोगों ने डीजल की चोरी की है डीजल चोरी की रिपोर्ट बसना थाने में शरद प्रधान द्वारा दी गई है बसना पुलिस घटनास्थल आकर जिन ट्रैक्टरों के डीजल पाइप को काटकर चोरी की गई है उसका मना किया है । 10 गांव के 10 वाहनों के एक ही रात अज्ञात लोगों के द्वारा डीजल चोरी के जाने से गांव के किसानों में दहशत की स्थिति है तथा डीजल चोरी की घटना से आसपास के लोग भी सकते में आ गए हैं इसके अलावा कुछ दिन पूर्व समीपस्थ ग्राम जगत में भी नेहरु लाल पटेल के जॉन डियर ट्रैक्टर मनोहर चौधरी के जॉन डियर हार्वेस्टर ट्रैक्टर अखिलेश पटेल के ट्रैक्टर तथा किशन पटेल के महिंद्रा ट्रैक्टर के डीजल पाइप को काटकर डीजल की चोरी की गई थी इसके अलावा ग्राम पीपलखुटा के तीन ट्रैक्टर एवं ग्राम चिमेरकेल के 5 से भी अधिक ट्रैक्टरों के डीजल पाइप को काटकर डीजल की चोरी की गई थी । क्षेत्र में डीजल चोर गिरोह के सक्रियता को देखते हुए खेती किसानी में जुटे किसानों में दहशत की स्थिति है। इन दिनों क्षेत्र के किसान ट्रैक्टर से खेती करने में जुटे हुए हैं तथा शाम को रात को अपने ट्रैक्टर को गांव के गली में खड़े कर आराम से घर में सोते थे लेकिन क्षेत्र में हो रही डीजल चोरी से सभी दहशत में हैं घटना के बाद मजबूरन क्षेत्र के किसानों को अपने अपने ट्रैक्टर की रखवाली करनी पड़ेगी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!