01 अगस्त को बसना में पेट, आंत और लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ. साकेत अग्रवाल देंगे परामर्श

महासमुंद/बसना। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 01 अगस्त 2026 (शनिवार) को दोपहर 2 बजे से पेट, आंत एवं लीवर रोगों के विशेषज्ञ डॉ. साकेत अग्रवाल मरीजों की जांच एवं परामर्श देंगे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस विशेष ओपीडी में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एवं हेपेटोलॉजी से जुड़ी विभिन्न बीमारियों का परीक्षण और उपचार किया जाएगा।
शिविर में पेट के अल्सर, अमाशय एवं अग्नाशय संबंधी रोग, खून की उल्टी, पेट में पानी भरना, पेट व आंत के कैंसर, टीबी, लीवर की जटिल बीमारियां, पित्ताशय एवं पित्त नली की पथरी, छोटी-बड़ी आंत की समस्याएं, फंगल संक्रमण, हेपेटाइटिस, पीलिया, गैस एवं एसिडिटी जैसी समस्याओं के मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही अस्पताल में एंडोस्कोपी एवं कोलोनोस्कोपी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीजों के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है तथा जांच या उपचार के लिए आने वाले मरीज अपनी पुरानी मेडिकल रिपोर्ट साथ लेकर आएं। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए अस्पताल के हेल्पलाइन नंबर 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।































