तेदुकोना:खेत में बैल चराने के विवाद पर किसान से मारपीट, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

महासमुंद । जिले के तेंदूकोना थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी बुंदेली में खेत में बैल चराने को लेकर हुए विवाद के बाद एक किसान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम बुंदेली निवासी कमलेश कुमार डडसेना (36 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई कि 30 जुलाई को सुबह करीब 11:50 बजे वह अपने दादर स्थित खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान पीला राम दीवान का बैल उनके खेत में चर रहा था। जब उन्होंने बैल को खेत से हटाने के लिए कहा, तो इस बात को लेकर विवाद हो गया।
शिकायत के अनुसार, पीला राम दीवान और उनके तीनों पुत्र एक राय होकर कथित रूप से गाली-गलौज करने लगे और हाथ-थप्पड़ों से मारपीट की। घटना में कमलेश के दोनों गाल और गले में चोट आई। बीच-बचाव उनकी पत्नी ने किया, जिसने घटना को देखा भी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।



























