महासुमंद
संसदीय सचिव एवं महासमुंद विधायक का कोरोना जांच रिपोर्ट आया पॉजिटिव

महासमुंद(काकाखबरीलाल)। संसदीय सचिव एवं महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर का कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया है, श्री चंद्राकर ने ट्वीट कर लिखा कि कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।
काकाखबरीलाल परिवार संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर सहित तमाम कोरोना संक्रमितों की जल्द उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हेतु कामना करती है.
AD#1





















