रायपुर

आखिर क्या ऐसी वजह थी कि मेडिकल छात्र ने कूदकर दे दी जान, रिपोर्ट में पाया गया कोरोना पाॅजिटिव

रायपुर(काकाखबरीलाल)। राजधानी रायपुर में एक मेडिकल छात्र ने तीन मंजिला बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी है। पोस्टमार्डम से पहले मृतक छात्र का कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें इसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी है।
मामला रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मालवीय नगर का है। मृतक का नाम मृत्युंजय साहू, जो मेडिकल का छात्र था। छात्र ने तीन दिन पहले अपने मालवीय नगर स्थित घर की तीन मंजिला छत से कूद गया था, जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में मेकाहारा में भर्ती कराया गया था। यहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।
मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने से पहले कोरोना टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट में मृतक मृत्युंजय साहू को पाॅजिटिव पाया गया है। हालांकि छात्र ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पायी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!