स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में निकली बंपर भर्ती

कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार- भाटापारा छ.ग.के तहत जिला मुख्यालय सहित अन्य विकासखंड मुख्यालयों में स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में संविदा शिक्षको के लिए भर्ती हेतु निर्धारित आवेदन प्रारूप में आमंत्रित किया जा रहा है।
swami atmanand school Bharti 2022 अतः 33 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु इच्छुक छत्तीसगढ़ के मूल निवासी आवेदकों से आवेदन पत्र,कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार -भाटापारा छ.ग. के पते पर 10 जून 2022 को कार्यालयीन समय शाम 5 बजे तक केवल रजिस्टर्ड डाक,स्पीड पोस्ट के माध्यम से एंव कार्यालय के ई-मेल आई डी saemsbalodabazar@gmail.com आमंत्रित किया जा रहा है। विज्ञापन की विस्तृत जानकारी हेतु जिलें की वेबसाइट https://balodabazar.gov.in/notice_category/recruitment/ अथवा कार्यालयीन सूचना पटल का अवलोकन कर सकते है।
रिक्त पदों का विवरण
पदनाम: व्याख्याता
रिक्त पदों की संख्या: 05
शैक्षणिक योग्यता: स्नातकोत्तर
पदनाम: प्रधान पाठक
रिक्त पदों की संख्या: 01
शैक्षणिक योग्यता: स्नातकोत्तर
पदनाम: शिक्षक
रिक्त पदों की संख्या: 12
शैक्षणिक योग्यता: स्नातक
पदनाम: सहायक शिक्षक
रिक्त पदों की संख्या: 12
शैक्षणिक योग्यता: स्नातक

























