नौकरी

नौकरी:आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के पदों पर नौकरी का मौका जानें कैसे करें आवेदन

डिजिटल इंडिया योजना के तहत आधार सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए CSC e-Governance Services India Limited ने आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के जरिए युवाओं को अपने जिले में ही काम करने का मौका मिलेगा। CSC की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csc.gov.in पर जाकर 10 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

कितने पदों पर भर्ती (Total Post)

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 252 पद भरे जाएंगे। ये सभी पद आधार सेवा केंद्र (ASK) के लिए हैं। पदों को जिलेवार बांटा गया है, ताकि स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिल सके। चयनित उम्मीदवारों को आधार से जुड़ी सेवाओं जैसे नामांकन, अपडेट और अन्य कार्य संभालने होंगे।

इन पदों पर भर्ती (Designation)

आधार सुपरवाइजर: केंद्र की पूरी व्यवस्था का संचालन और निगरानी।
आधार ऑपरेटर: नामांकन, अपडेट और अन्य इन-गेम संबंधित कार्य।

योग्यता और आयु सीमा (Qualification and Age Limit)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम 12वीं पास होना जरूरी है। 10वीं के साथ 2 साल का ITI कोर्स या 10वीं के साथ 3 साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा रखने वाले भी योग्य हैं। न्यूनतम आयु 18 साल तय है। अधिकतम आयु सीमा और अन्य नियम आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई हैं।

स्थानीय भाषा का ज्ञान (Knowledge of Local Language)

सीएससी ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार को उस जिले की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए, ताकि आधार सेवा केंद्र पर आने वाले लोगों को सही और आसान सेवा मिल सके।

नौकरी की अवधि (Contract Basis)

यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी। चयनित उम्मीदवारों को एक साल के लिए नियुक्त किया जाएगा। काम और प्रदर्शन के आधार पर आगे की अवधि बढ़ाई जा सकती है। यह अनुभव के लिहाज से युवाओं के लिए बेहद फायदेमंद नौकरी है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online?)

  • सबसे पहले csc.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘ASK Job Opening’ सेक्शन में जाएं।
  • स्टेट और जिला वाइज वैकेंसी देखें।
  • अपने राज्य और जिले के ‘Apply Now’ लिंक पर क्लिक करें।
  • नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पैन कार्ड, जन्मतिथि और अन्य जानकारी भरें।
  • रिज्यूमे और सर्टिफिकेट अपलोड करें।
  • कैप्चा कोड डालकर फॉर्म सबमिट करें।
  • इसके बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!