SBI में 7,150 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 8 जून तक करें आवेदन

sbi ने देशभर में 7,150 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मई से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 8 जून तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in� पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बैंक ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स या किसी भी स्ट्रीम के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
स्थानीय भाषा का ज्ञान जरूरी
ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को उस राज्य की स्थानीय भाषा परीक्षा देनी होगी, जहां से उन्होंने आवेदन किया है। भाषा पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना जरूरी होगा।
आयु सीमा और फीस
न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
अधिकतम आयु: 28 वर्ष
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी
आवेदन शुल्क:
सामान्य / OBC / EWS: ₹300
SC / ST / PwBD: निःशुल्क
यह भर्ती युवाओं के लिए बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का बड़ा मौका है।





























