बसना में गर्भावस्था की महत्वपूर्ण जांच के लिए विशेष शिविर 11 सितंबर को

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में गर्भावस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जांचों के लिए 11 सितंबर 2026 को विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है।
शिविर में Fetal Medicine Specialist डॉ. स्वाति कुमारी (MBBS, MS, FNB Maternal & Fetal Medicine) द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इस दौरान NT Scan (11–13+6 सप्ताह), Anomaly Scan (Level-II), Fetal 2D Echo, Recurrent Pregnancy Loss Evaluation, Amniocentesis, Complete Fetal Medicine Solutions एवं Genetic Counselling जैसी जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
अस्पताल के अनुसार हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी, बार-बार गर्भपात, परिवार में जन्मजात विकारों का इतिहास तथा गर्भावस्था में असामान्य रिपोर्ट आने की स्थिति में विशेष जांच एवं परामर्श उपयोगी है। शिशु के संपूर्ण विकास की विस्तृत जांच के लिए भी विशेषज्ञ की सलाह ली जा सकती है।
शिविर में अग्रिम पंजीयन के लिए 92024-09092, 84618-11000 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है। अस्पताल बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) में स्थित है।






























