बसना
जिले के लोगों के लिए खुशखबरी अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी

बसना । महासमुंद जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधा से जुड़ी अच्छी खबर है। अब बसना स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त योजना के तहत निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
अस्पताल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार यह सुविधा प्रत्येक शनिवार और रविवार को उपलब्ध रहेगी। योजना के तहत मरीजों को रहना, भोजन, दवाइयां, लेंस और सर्जरी निःशुल्क प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई है।
अस्पताल प्रबंधन ने पात्र मरीजों से अपने क्षेत्र के नोडल अधिकारी से हस्ताक्षरित अनुमति पत्र लेकर आने की अपील की है। इच्छुक मरीज दिए गए मोबाइल नंबर 84618-11000 एवं 77730-86100 पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।
स्थान: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।
AD#1




























