बसना

बसना:प्रिया का चयन अंतरविश्वविद्यालयीन खो-खो प्रतियोगिता में

 

बसना।शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा जिला महासमुंद की छात्रा कुमारी प्रिया पुहुप बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर का चयन अंतरविश्वविद्यालयीन खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता बालोद में आयोजित हुई जिसमें उनका प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा। कुमारी प्रिया ग्राम झांपीमौहा निवासी श्री रोहित पुहुप की पुत्री है। छात्र की प्रदर्शन से महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर ए. एल. पटेल एवं क्रीड़ा प्रभारी श्री अनिल दीवान सहित समस्त सहायक प्राध्यापकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है। ज्ञात भी हो की छात्रा का प्रशिक्षण पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में 4 से 8 फरवरी को होगा तथा अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय को को महिला प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 13 फरवरी 2026 तक फकीर मोहन विश्वविद्यालय बालेश्वर उड़ीसा में संपन्न होगा। यह न केवल पिरदा महाविद्यालय के लिए बल्कि पूरे अंचल के लिए गौरव का विषय है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!