छत्तीसगढ़

बसना : खेत में ट्रांसफॉर्मर तार की चपेट में आने से युवक की मौत

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम कुडेकेल के स्कूल के सामने खेत में 22 जून की सुबह करीब 8 बजे बिजली करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ ग्राम कुड़ेकेल निवासी वासुदेव यादव पिता दुर्लभ उम्र 62 साल को खेत के ट्रांसफॉर्मर तार को छूने से बिजली करंट लगा, जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.

बीते 6 दिनों में बिजली करंट लगने से 4 की मौत

महासमुंद जिले के अलग-अलग जगहों में बीते 6 दिनों में बिजली करंट लगने से 4 लोगों की मौत हो गयी है. बरसात के दिनों में बिजली से करंट लगने का खतरा ज्यादा रहता है. बरसात के मौसम में नमी बनने और जगह-जगह जलभराव होने से करंट का खतरा रहता है. इस मौसम में करंट से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!