महासमुंद : वन विभाग ने बरामद की लाखों रुपये की सागौन लकड़ी

वन विभाग की टीम ने महासमुंद वन परिक्षेत्र में छापेमारी करते हुए दो लोगों के ठिकाने से 1 लाख 15 हजार की सागौन की लकड़ी जब्त की है। इसमें 3 नग सागौन लट्ठा, 50 नग सागौन चिरान, सागौन बल्ली 3 नग जब्त की गई हैं।इस संबंध में वन परिक्षेत्राधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिनोधा निवासी भारत पिता धन्नू लोहार और कृपाल पिता बीरबल यादव के घर पर बुधवार को सर्च वारंट से दबिश देकर कार्रवाई की।

इसमें भारत लोहार के घर से सागौन लट्ठा 3 व सागौन चिरान 50 नग तथा कृपाल यादव के घर में सागौन बल्ली 3 नग जब्त की गई। जब्त चिरान की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 15 हजार रुपए आंकी गई है। परिक्षेत्राधिकारी महासमुंद तोषराम सिन्हा ने बताया कि वन क्षेत्रों में अवैध कटाई की रोकथाम के लिए लगातार गश्त, जब्ती व सर्च की कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई के दौरान परिक्षेत्राधिकारी तोषराम सिन्हा, परिक्षेत्र सहायक चुमेश कुमार साहू, सीएफओ जगतूराम ठाकुर, सीएफओ लखिया माण्डले, सीएफओ, बीएफओ चम्पेश्वर साहू, बाजन सिंह डड़सेना, देवकुमार ध्रुव, उपेन्द्र सिदार, भागा साहू व वन चौकीदार दिलीप यादव, हीरामन साहू मौजूद रहे






















