सरायपाली
सरायपाली : JB हॉस्पिटल में गर्भवती महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क सोनोग्राफी और परामर्श

सरायपाली (महासमुंद)। ग्रामीण और स्थानीय क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से स्थानीय मेन रोड स्थित JB हॉस्पिटल (गीता भवन के पीछे) द्वारा एक विशेष जन-कल्याणकारी पहल की शुरुआत की गई है। अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, अब अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क सोनोग्राफी जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए ओपीडी (OPD) सेवा भी पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।अस्पताल की विख्यात स्त्री रोग एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. रेनू वशिष्ठ (MBBS, DNB – OBS & GYNECOLOGY) ने बताया कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए मरीजों को पहले से अग्रिम पंजीकरण (Advance Registration) कराना अनिवार्य होगा। अस्पताल में अत्याधुनिक 3D/4D अल्ट्रासाउंड तकनीक, नॉर्मल (पीड़ा रहित प्रसव) व सिजेरियन डिलीवरी और दूरबीन पद्धति द्वारा नसबंदी जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं।
आयुष्मान कार्ड से होगा मुफ्त इलाज:
गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए राहत की खबर यह भी है कि JB हॉस्पिटल में सरकार की आयुष्मान भारत योजना (PM-JAY) के तहत ₹5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा भी सुचारू रूप से संचालित है। आपातकालीन स्थितियों के लिए अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी और एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी। संस्थान ने क्षेत्रीय नागरिकों से इस निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। मोबाइल 8120226666

AD#1