सरायपाली
सरायपाली : शुभा नर्सिंग होम में 12 सितंबर को उपलब्ध रहेंगे कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपांजन बिस्वास

सरायपाली। क्षेत्र के मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से आगामी 12 सितंबर 2026 (शनिवार) को झिलमिला स्थित शुभम नर्सिंग होम में एक दिवसीय कैंसर परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बालको मेडिकल सेंटर, नया रायपुर (NABH से मान्यता प्राप्त अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल) के सहयोग से आयोजित होने वाले इस शिविर में प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे।शुभम नर्सिंग होम प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, इस शिविर में मुंबई के विख्यात टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के पूर्व छात्र और बालको मेडिकल सेंटर के सलाहकार (सर्जिकल ऑन्कोलॉजी) डॉ. दीपांजन बिस्वास (एम.सी.एच.) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वे दोपहर 4:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मरीजों की जांच करेंगे और उन्हें उचित परामर्श देंगे।
हर महीने के दूसरे शनिवार को मिलेगी सुविधा
क्षेत्रवासियों के लिए राहत की बात यह है कि अब यह विशेषज्ञ कैंसर परामर्श सेवा हर महीने के दूसरे शनिवार को सरायपाली के शुभम नर्सिंग होम में नियमित रूप से उपलब्ध रहेगी। इससे स्थानीय मरीजों को जांच और फॉलो-अप के लिए रायपुर या अन्य बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

इन लक्षणों वाले मरीज ले सकते हैं परामर्श
शिविर में मुख्य रूप से शरीर या स्तन में किसी भी प्रकार की असामान्य गांठ या उभार, मुँह में लंबे समय से छाले या घाव जो ठीक न हो रहे हों, आवाज में भारीपन, निगलने में कठिनाई, लगातार खांसी, बिना कारण वजन का कम होना, भूख न लगना, पेट फूलना या पेट के निचले हिस्से में लगातार दर्द रहने जैसे लक्षणों से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की गई है।

अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के नागरिकों से इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया है। शिविर में पंजीकरण और अन्य जानकारी के लिए मरीज सीधे शुभा नर्सिंग होम, झिलमिला (सरायपाली) में संपर्क कर सकते हैं मोबाइल 9131622029
AD#1