सरायपाली:शुभा नर्सिंग होम में 13 सितंबर को न्यूरोसर्जन की विशेष ओपीडी, मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

सरायपाली। क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। रायपुर स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जन विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल्ल महाकालकर (MBBS, MS, MCh-Neurosurgery) 13 सितंबर 2026, रविवार को सरायपाली में मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराएंगे।
यह परामर्श सेवा शुभा नर्सिंग होम, झिलमिला, सरायपाली में उपलब्ध रहेगी। शिविर में लगातार या तेज सिरदर्द, बार-बार चक्कर आना, हाथ-पैर में कमजोरी या सुन्नपन, दौरे (मिर्गी), बोलने अथवा याददाश्त में परेशानी, गर्दन एवं रीढ़ की नसों से संबंधित दर्द तथा ब्रेन ट्यूमर और स्पाइन संबंधी रोगों की जांच व परामर्श लिया जा सकेगा।
उपलब्ध सेवाओं में विशेषज्ञ न्यूरोसर्जरी परामर्श, ब्रेन ट्यूमर का उपचार एवं सर्जरी, स्पाइन (रीढ़) की सर्जरी, सिर की चोट का उपचार, ब्रेन हेमरेज एवं स्ट्रोक संबंधी परामर्श, नसों से संबंधित रोगों का उपचार तथा ऑपरेशन के बाद नियमित फॉलोअप शामिल हैं।
आयोजकों के अनुसार, समय पर जांच और उचित उपचार से गंभीर जटिलताओं से बचाव संभव है। इच्छुक मरीज शुभा नर्सिंग होम, जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास, मेन रोड, झिलमिला, सरायपाली में परामर्श ले सकते हैं। संपर्क के लिए 9131622029 एवं 8815629039 नंबर दिए गए हैं।






























