सरायपाली

सरायपाली : शुभा नर्सिंग होम में 13 सितंबर को लगेगा यूरोलॉजी परामर्श शिविर

सरायपाली। शुभा नर्सिंग होम, झिलमिला सरायपाली में आगामी 13 सितंबर 2026, रविवार को मूत्र रोग विशेषज्ञ का विशेष परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल, रायपुर के मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज नरवाड़े (MBBS, MS, MCh-Urology) मरीजों को परामर्श एवं उपचार की सुविधा प्रदान करेंगे।
शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान प्रोस्टेट संबंधी बीमारी, किडनी, यूरेटर एवं मूत्राशय की पथरी, पेशाब में जलन व रुकावट, बार-बार पेशाब आने, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI), पेशाब में खून आने तथा पुरुषों की यौन एवं प्रजनन संबंधी समस्याओं का परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा।
इसके अलावा हाइड्रोसील, हर्निया, फिमोसिस (सुन्नत) सहित मूत्राशय एवं मूत्रमार्ग से संबंधित रोगों के लिए विशेषज्ञ परामर्श और सर्जरी संबंधी मार्गदर्शन भी उपलब्ध रहेगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!