सरायपाली

सरायपाली:शुभा नर्सिंग होम में लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रभाष कुमार नायक प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे शनिवार को उपलब्ध रहेंगे

सरायपाली। स्थानीय झिलमिला स्थित शुभा नर्सिंग होम में क्षेत्र के मरीजों के लिए उच्च स्तरीय और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक (दूरबीन) सर्जरी की आधुनिक सुविधाओं के साथ मरीजों का सुरक्षित ऑपरेशन किया जाएगा।
इस स्वास्थ्य सुविधा के तहत एम्स (AIIMS) भुवनेश्वर के पूर्व सीनियर रेजिडेंट और विख्यात कंसलटेंट लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रभाष कुमार नायक (MBBS, MS, FMAS, FIAGES, FALS) अपनी विशेष सेवाएं देंगे। वे प्रत्येक माह के दूसरे एवं चौथे शनिवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक अस्पताल में मरीजों की जांच और उपचार के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसी क्रम में आगामी 12 सितंबर 2026 और 26 सितंबर 2026 को वे अस्पताल में मौजूद रहेंगे।
इन बीमारियों का होगा दूरबीन विधि से सुरक्षित ऑपरेशन:शुभा नर्सिंग होम में अनुभवी सर्जनों द्वारा पित्त की थैली (गॉल ब्लैडर), अपेंडिक्स, हर्निया, बच्चेदानी एवं ओवरी से संबंधित जटिल सर्जरी, पाइल्स, फिशर, फिस्टुला और हाइड्रोसील सहित अन्य सभी सामान्य व गंभीर बीमारियों का सफल ऑपरेशन किया जाएगा।
लेप्रोस्कोपिक (दूरबीन) सर्जरी के लाभ:चिकित्सकों के अनुसार, इस आधुनिक विधि से ऑपरेशन करने पर मरीज को छोटा चीरा लगता है, जिससे दर्द और रक्तस्राव बेहद कम होता है। साथ ही संक्रमण का खतरा कम रहता है, मरीज तेजी से रिकवर होता है और उसे कम समय में अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है।
यहाँ करें संपर्क:यह अस्पताल जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास, मेन रोड, झिलमिला (सरायपाली) में स्थित है। क्षेत्र के नागरिक किसी भी प्रकार की जानकारी या एडवांस अपॉइंटमेंट के लिए मोबाइल नंबर 9131622029 या 8815629039 पर संपर्क कर सकते हैं। अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि मरीजों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और बेहतर इलाज ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!