सरायपाली

बलौदा :पुलिस की बड़ी कार्रवाई पिकअप से 4 मवेशी बरामद, चालक फरार, ₹3.80 लाख की संपत्ति जब्त

महासमुंद। बलौदा थाना पुलिस ने अवैध रूप से मवेशियों के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से चार मवेशियों को मुक्त कराया। इस दौरान वाहन चालक पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कुल 3 लाख 80 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को देहात पेट्रोलिंग के दौरान सउनि मुरलीधर भोई को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक OD 03 AF 4932 में मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर बिना चारा-पानी के कथित रूप से कत्लखाने ले जाया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ग्राम किसड़ी रोड स्थित नर्सरी के पास पहुंची।
कुछ देर बाद संदिग्ध पिकअप वाहन वहां पहुंचा। पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन पुलिस वाहन को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। तलाशी लेने पर वाहन में 2 भैंस एवं 2 भैंसा मिले, जिन्हें अमानवीय तरीके से लादा गया था।
पुलिस ने चारों मवेशियों की अनुमानित कीमत 80 हजार रुपये तथा पिकअप वाहन की कीमत 3 लाख रुपये आंकी है। जब्त मवेशियों को गौ सेवा संस्थान के सुपुर्द किया गया तथा उनके स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पशु शल्य चिकित्सा अधिकारी को सूचना भेजी गई।
बलौदा थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश जारी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!