शुभा नर्सिंग होम में 24 जुलाई को मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश बारापात्रे देंगे परामर्श

सरायपाली। क्षेत्र के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुभा नर्सिंग होम, झिलमिला (सरायपाली) में 24 जुलाई 2026 को मूत्र रोग विशेषज्ञ (यूरोलॉजिस्ट) डॉ. योगेश बारापात्रे (MBBS, MS, MCh) द्वारा विशेष परामर्श एवं उपचार सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
शिविर के दौरान किडनी स्टोन (पथरी), पेशाब में जलन या दर्द, बार-बार पेशाब आना, पेशाब रुक-रुक कर आना, मूत्र संक्रमण (यूटीआई) तथा पुरुष एवं महिलाओं से संबंधित विभिन्न मूत्र रोगों का परीक्षण एवं आधुनिक उपचार संबंधी परामर्श दिया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीजों को अनुभवी चिकित्सक, आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं, व्यक्तिगत देखभाल तथा सुरक्षित एवं प्रभावी उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। पथरी एवं अन्य मूत्र रोगों से पीड़ित मरीज इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
परामर्श हेतु इच्छुक मरीज 9131622029 एवं 8815629039 पर संपर्क कर पूर्व में अपना अपॉइंटमेंट दर्ज करा सकते हैं।
स्थान: शुभा नर्सिंग होम, जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास, मेन रोड, झिलमिला, सरायपाली, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।

































