सरायपाली
पेपर बांटने वाले युवक के साथ मारपीट व गाली- गलौच मामला दर्ज

सरायपाली (काकाखबरीलाल) . ग्राम जलपुर का निवासी हरि चौहान ने पुलिस को बताया कि गांव गांव में पेपर बांटने का काम करता है लाकडाउन के समय से हरी सब्जी लेकर पेपर बांटने के बाद गांव गांव में सब्जी बिक्री करता है। दिनांक 17/05/2021 के सुबह 10 बजे करीबन गंधियाडिपा सब्जी बिक्री करने गया था कि मायाराम ने पुरानी रंजीश की बात को लेकर जान से मारने की धमकी देकर मां बहन की अश्लील गाली गुफ्तार कर हाथ थप्पड़ से मारपीट कर उठाकर जमीन में पटक दिया जिससे जमीन में सिर टकराकर ढेला पथरा में लगने से चोट आकर खून निकल रहा था। घटना को तीजराम यादव कपूरचंद देखे सुने तथा बीच बचाव किये हैं। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी मायाराम के विरुद्ध आईपीसी की धारा 294 ,323,506 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
AD#1























