सरायपाली: सरकारी क्वार्टर से मोटर साइकिल हुआ पार मामला दर्ज

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कालोनी भंवरपुर रोड में स्थित क्वार्टर नंबर एफ 5 सरायपाली से मोटर साइकिल चोरी का मामला सामने आया है।दीपक देवांगन ने पुलिस को बताया कि वह निवासी बिलासपुर थाना- तारबहार तहसील व जिला बिलासपुर (छ.ग.) का है वर्तमान में हाउसिंग बोर्ड कालोनी भंवरपुर रोड में स्थित क्वार्टर नंबर एफ 5 सरायपाली में निवासरत है । विदित हो कि धर्मपत्नि श्रीमती वंदना दीपक देवांगन, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर सरायपाली में कार्यरत हैं । दिनांक 15/05/2025 से घर से बाहर था और अपनी होण्डा शाईन पंजीयन क्रमांक सीजी 10 एव्ही 3834 को घर के बाहर लॉक करके रख दिया था हाउसिंग बोर्ड वाले मकान में पत्नि एवं बच्चे घर में थे । दिनांक 19/05/2025 को प्रातः 09 बजे जब घर आया तो देखा कि छोडी गई बाईक / मोटर सायकल सीजी 10 एव्ही 3834 वहां पर नहीं था आस पास खोजा नहीं मिला दिनांक 16/05/2025 के रात्रि 01:00 बजे से दिनांक 19/05/2025 के सुबह 06:00 बजे के मध्य किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी करके ले लिया गया है । पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



























