सरायपाली

बलौदा:जगन्नाथ मंदिर के पास शराब लेकर पहुंचा आरोपी गिरफ्तार पढ़े पूरी खबर

बलौदा। थाना बलौदा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम टीभूपाली में एक व्यक्ति को 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 2 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त की रात थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुनील कुमार कंवर हमराह आरक्षकों के साथ शासकीय वाहन से देहात पेट्रोलिंग पर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम मोहनपाली, ओडिशा की ओर से टीभूपाली की ओर प्लास्टिक बोरी में अवैध महुआ शराब लेकर आ रहा है।
सूचना पर पुलिस ने गवाहों के साथ निर्माणाधीन जगन्नाथ मंदिर के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध व्यक्ति को बोरी लेकर आते हुए रोककर पूछताछ की गई। उसकी पहचान मुनिराम सिदार (54 वर्ष), निवासी टीभूपाली के रूप में हुई। तलाशी लेने पर बोरी के अंदर प्लास्टिक झिल्ली में भरी 10 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।
पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थाना बलौदा में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!