सरायपाली
मौहा संकलन गए वृद्ध पर जगंली बायसन ने किया हमला… बुरी तरह घायल वृद्ध भारती हॉस्पिटल में ले रहा स्वास्थ्य लाभ…

सरायपाली(काकाखबरीलाल)। राजपालपुर निवासी भोगसिंग पटेल उम्र 62 साल 5 मई की सुबह सुबह मौहा संकलन हेतु खेत गया था जहां उसे जंगली बायसन ने पीछे से सींग मारते हुए बुरी तरह से घायल कर दिया था। बायसन के सिंग वृद्ध के पेट मे जा लगा था जिससे भोगसिंग का पेट फट गया था। आंतरिक रक्त स्राव हो रहा था एवम शरीर मे जगह जगह फ्रेक्चर हो गया था मरीज की गंभीर स्थिति को देखए हुए परिजनों ने उसे भारती हॉस्पिटल सरायपाली में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर घायल की जान बचाई है। वर्तमान में बृद्ध भारती होस्पिटल में स्वास्थ्य लाभ ले रहा है।
AD#1



























