सरायपाली

सरायपाली: अनिल को कबीर कोहिनूर सम्मान

सरायपाली (काकाखबरीलाल).डॉ. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र 15 जनपथ नई दिल्ली में सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू जायल नागौर राजस्थान द्वारा शिक्षा साहित्य व संस्कृति में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 100 व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए महंत डॉ नानकदास व डॉ अभिषेक कुमार के संयोजन में कबीर कोहिनूर अंतराष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री राजस्थान एवं असम के संदेश वाचन से प्रारंभ हुई इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णन एवं कार्यक्रम अध्यक्ष सी आर चौधरी पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आचार्य विचार दास, स्वामी सम्पूणानंद सरस्वती, महत रमैया दास, बावलिया बाबा, महंत नरेन्द्र दास, डॉ महेन्द्र जैन, सहायक आयुक्त डी आर रेवाला, सेटलमेंट कमिश्नर डॉ शिव स्वरूप सिंह, कुलपति डॉ सौरभ पाण्डेय, सूर्यकांत केलकर, आचार्य डॉ लोकेश मुनि, आचार्य पंकजकृष्ण, महामंडलेश्वर नवल किशोर दास, कमांडर डॉ भूषण दीवान, महंत जितेन्द्रानंद, महंत ओमप्रकाश, डॉ परीन सोमानी व पदमश्री हिम्मताराम भाम्बू की उपस्थिति में सरायपाली छत्तीसगढ़ के डॉ अनिल कुमार प्रधान को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध लेखन, साहित्य के क्षेत्र में नव रचनाकारों की 32 पुस्तक प्रकाशन एवं संस्कृति के संरक्षण में किए जा रहे सार्थक प्रयासों के लिए कबीर कोहिनूर सम्मान 2024 प्रदान किया गया ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!