सरायपाली : शुभा नर्सिंग होम में आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा

सरायपाली। क्षेत्र के मरीजों के लिए राहतभरी खबर है। झिलमिला मेन रोड स्थित जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास संचालित शुभा नर्सिंग होम में आयुष्मान भारत (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना) के तहत पात्र हितग्राहियों को विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन निःशुल्क किए जा रहे हैं।
नर्सिंग होम प्रबंधन के अनुसार आयुष्मान कार्ड धारकों को हर्निया, ओवेरियन सिस्ट, अपेंडिक्स, पित्ताशय (गॉलब्लैडर) की पथरी तथा हड्डी से संबंधित विभिन्न ऑपरेशनों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। योजना के अंतर्गत पात्र मरीजों को सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार उपचार का लाभ मिलेगा।
अस्पताल प्रबंधन ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिनके पास आयुष्मान कार्ड है और उन्हें इन बीमारियों का उपचार या ऑपरेशन कराना है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ अस्पताल में संपर्क कर योजना का लाभ उठाएं।
संपर्क नंबर:
9131622029, 8108147000, 8815629039

































