महासमुंद:ट्रेक्टर की बैट्री चोरी करते यूवक धरा गया

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाँव में ट्रेक्टर की बैट्री चोरी करते एक यूवक को पकडा गया है। भूषण लाल ध्रुव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम साल्हेभाठा थाना व जिला महामसुंद का निवासी है, कक्षा 12वी तक पढाई किया है, किसानी का काम करता है। दिनांक 24/05/2025 को रात्रि करीब 10 बजे सहपरिवार खाना खाकर अपने अपने कमरा मे सो गये। रात्रि करीब 02 से 03 बजे के मध्य लघुशंका के लिए उठकर घर से बाहर गांव की गली तरफ निकला तो देखा की गांव गली में खडे ट्रेक्टर की बैट्री को एक व्यक्ति निकालने का प्रयास कर रहा था तब पडोसी लिलेश्वर ध्रुव, संतोष ध्रुव व अन्य लोगो को उठाया और सभी के सहयोग से बैट्री चोरी करने वाले व्यक्ति को पकडे उक्त व्यक्ति के पास एक मोटर सायकल भी था। उसके बाद डायल 112 को फोन कर बुलाये , डायल 112 पुलिस वाले गांव वालो की सहयोग से उक्त व्यक्ति व मोटर सायकल को थाना लेकर आये। पुलिस ने 303-BNS, 62-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























