महासुमंद

महासमुंद: कचरा फेंकने की बात पर महिला से मारपीट, उंगलियां दांत से काटीं

महासमुंद। वार्ड नंबर 01 मचेवा निवासी मंजू साहू ने पड़ोस में रहने वाली कोमल सतनामी व अन्य के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार 24 सितंबर की शाम करीब 5 बजे खाली डिस्पोजल एवं पानी पाउच फेंकने की बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि कोमल सतनामी व अन्य ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का व डंडे से मारपीट की। इसी दौरान महिला के दाहिने हाथ की दो उंगलियों को दांत से काटने का भी आरोप है।
मारपीट में मंजू साहू के सिर, बाएं हाथ तथा दाहिने हाथ की दो उंगलियों में चोट आई है। घटना को विक्की सिन्हा, परमा साहू एवं गोकूल देवान द्वारा देखे-सुने जाने की बात रिपोर्ट में कही गई है। पुलिस ने मामले में धारा 118(1), 296, 3(5) एवं 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!