बसना

बसना: इस….गांव की महिला लापता, तालाब में नहाने जाने की बात कहकर निकली थी

बसना। थाना बसना क्षेत्र के ग्राम तोषगांव से 32 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश राणा ने थाने में सूचना दी कि उसकी पत्नी बिलासीनी राणा (32) 23 सितंबर की सुबह करीब 7 बजे घर से गांव के तालाब में नहाने जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद 24 सितंबर को थाना बसना में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई। पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 107/2026 कायम कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार लापता महिला की ऊंचाई करीब 5 फीट 1 इंच, चेहरा गोल, बाल काले, शरीर सामान्य और रंग सांवला है। घटना के समय वह कत्था रंग की साड़ी पहने थी तथा कान में बाली, गले में मंगलसूत्र और नाक में सोने की फुली पहनी हुई थी। महिला कक्षा 12वीं तक शिक्षित है और हिंदी एवं उड़िया भाषा बोलती है।
थाना बसना पुलिस ने मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों, संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों तथा डीसीबी शाखा महासमुंद को भेजकर तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने महिला के संबंध में जानकारी मिलने पर तत्काल थाना बसना को सूचित करने की अपील की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!