महासमुंद:श्रमिकों को अब मिलेगा QR कोड वाला पंजीयन कार्ड, योजनाओं की जानकारी होगी आसान

महासमुंद। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितंबर 2026 को आयोजित श्रमिक महासम्मेलन में श्रम मंडल के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के लिए नवीन पंजीयन व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। नई व्यवस्था के तहत अब श्रमिकों को पूर्व पंजीयन कार्ड के स्थान पर क्यूआर कोड आधारित पंजीयन आईडी कार्ड जारी किया जाएगा।
श्रम पदाधिकारी ने बताया कि पंजीकृत श्रमिक अपनी सुविधा के अनुसार क्यूआर कोड युक्त पंजीयन आईडी कार्ड को पीवीसी फॉर्मेट में प्रिंट करा सकेंगे। क्यूआर कोड को स्कैन करने पर श्रमिक के पंजीयन एवं पात्रता से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी। इसके साथ ही श्रमिक अपनी पात्रता के अनुसार श्रम मंडल द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।
श्रम विभाग ने श्रमिकों से अपील की है कि वे नवीन क्यूआर कोड आधारित पंजीयन आईडी कार्ड से संबंधित जानकारी प्राप्त कर इसका उपयोग करें और शासन द्वारा संचालित श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं का पात्रतानुसार लाभ उठाएं।






























