महासमुंद

विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने शिक्षाकर्मियों को दिया भरोसा -कहा cm से करूंगा बात

महासमुंद (काकाखबरीलाल)। प्रदेश संयोजक विवेक दुबे के नेतृत्व में शिक्षाकर्मी अपनी संविलियन की मांग को लेकर मंत्री और विधायकों से मुलाकात कर रहे है और उन्हें अपने संविलियन की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंप रहे है । इसी कड़ी में आज महासमुंद विकासखण्ड के शिक्षाकर्मियों ने महासमुंद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से उनके कार्यालय में मुलाकात की और उन से चर्चा करके उन्हें संविलियन के लिए ज्ञापन सौंपा। विधायक जी को शिक्षाकर्मियों ने अपना दुख दर्द बताते हुए जन घोषणा पत्र में उल्लेखित वादे को पूरा करने का निवेदन किया जिस पर विधायक ने कहा की – जनघोषणा पत्र के अनुसार 2 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षाकर्मियों का संविलियन होना चाहिए इस संबंध में cm से बात करने का आश्वाशन भी दिए|

“संविलियन अधिकार मंच” के बैनर तले जिला संयोजक सुरेन्द्र दीवान के नेतृत्व में विधायक से मुलाकात करने वालों में जितेंद्र कुमार साहू,द्वारिका साहू,भोजराम,बलराम नेताम,कैलास साहू ,परमानंद साहू,घनश्याम साहू,मनोज साहू,डुगेश साहू,संगम मन्नाडे,हर्षप्रताप मन्नाडे,मनोज सेन,ललित साहू,मनोज ध्रुव,संतोष राठी,योगेश साहू,यश चक्रधारी,जितेंद्र दिवान,नेमीचंद सोरी, नारी शक्ति के रूप में श्रीमती मनीषा परोहा,श्रीमती नीलिमा वर्मा, श्रीमती आरती सोनी,श्रीमती खेमिन साहू शामिल थे ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!