महासमुंद
तालाब में डूबने से मौत

महासमुंद @ काकाखबरीलाल। तालाब में डूबने से शहर के एक मासूम की मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की विवेचना शुरु की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल सुबह शहर के गुडरूपारा स्थित बंधवा तालाब में कुछ लोगों ने पानी में शव तैरते देखा। बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। शव पानी से निकाला गया तो इसकी पहचान फलेश पिता तोषण बघेल क्लब पारा वार्ड नं. 26 के रूप में हुई। बालक तालाब में कैसे डूबा इसकी जाँच की जा रही है।
AD#1




























