मनोज बने राईस मिलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

सरायपाली(काकाखबरीलाल)।राईस मिलर्स एसोसिएशन जिला महासमुंद की एक आवश्यक बैठक आज पिथौरा में सम्पन्न हुई, जिसमें बलोदिया राइस मिल सरायपाली के संचालक मनोज अग्रवाल को अध्यक्ष एवं विकास बग्गा को सचिव चुना गया. साथ ही बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई. 52 मिलर्स के रूके हुए प्रोत्साहन राशि के संबंध में तय किया गया कि जब तक उन्हें उक्त राशि नहीं मिल जाती तब तक किसी भी अरवा या उसना मिल का पंजीयन नहीं कराया जाएगा. अपनी क्षमता के अनुसार सभी राईस मिलर्स को कम से कम दो माह की मिलिंग क्षमता का धान सरकार से मिलने पर ही पंजीयन कराया जायेगा. संघ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि राईस मिलर्स को होने वाली समस्याओं को सुलझाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी. जिले के सभी सदस्यों से विचार विमर्श कर एवं उनसे सुझाव लेकर समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा. साथ ही प्रदेश संगठन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री व खाद्य मंत्री से मिलकर उन्हें भी सभी समस्याओं से अवगत कराया जाएगा.


























