सरायपाली

सरायपाली:जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज का आयोजन

सरायपाली (काकाखबरीलाल).शासकीय प्राथमिक शाला दर्रीपाली के प्रधान पाठक शांति सूरज पटेल के द्वारा अपने सुपुत्र उदय पटेल के जन्मदिन के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत न्योता भोज के रूप में शासकीय प्राथमिक शाला दर्रीपाली में सभी बच्चों को मौसमी फल एवं मिठाई का भोज कराया गया।इस शुभ अवसर पर संस्था प्रमुख शांति पटेल, शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष,शिक्षिका अनुपमा सागर,गणमान्य नागरिक साधुराम पटेल,कुमार पटेल, रसोईया हेमबाई यादव,समिति के सदस्य एवं सभी बच्चों द्वारा उदय पटेल को बधाई व शुभकामनाएं दिया गया। न्योता भोज से सभी बच्चे खूब उत्साहित हुए, इस भोज से गांव वाले भी बच्चों के साथ सामाजिक रूप से जुड़ रहे है। जिससे स्कूल के प्रति दायित्व बोध और सहयोग की भावना का विकास होगा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!