विश्व रक्तदान दिवस पर शुमा ब्लड सेंटर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज

सरायपाली। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर आज 14 जून 2026 (रविवार) को शुमा ब्लड सेंटर, सरायपाली द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना है।
आयोजकों ने बताया कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई लोगों की जान बचाने में सहायक हो सकता है। पिछले महीनों में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें पुनः रक्तदान के लिए आमंत्रित किया गया है।
शिविर में रक्तदाताओं के लिए जलपान एवं विशेष धन्यवाद उपहार की व्यवस्था की गई है। इच्छुक नागरिक शुमा ब्लड सेंटर, ईदगाह मार्केट के सामने, सरायपाली पहुंचकर रक्तदान कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 8108179000 पर संपर्क किया जा सकता है।
“आपका एक रक्तदान – कई ज़िंदगियों की मुस्कान” संदेश के साथ आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान देने की अपील की है।
































