सिंघोडा

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान का संदेश, नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की अपील

सरायपाली। विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून 2026) के अवसर पर नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुटा (सिंघोड़ा) के जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. जे. पी. बर्मन ने लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन प्रदान कर सकता है।
डॉ. बर्मन ने कहा कि दुर्घटना, ऑपरेशन, प्रसव तथा गंभीर बीमारियों के दौरान रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे समय में रक्तदाताओं द्वारा दिया गया रक्त किसी की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने स्वस्थ व्यक्तियों से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
हॉस्पिटल द्वारा जारी संदेश में कहा गया है कि “रक्तदान करें, क्योंकि हर जीवन अनमोल है।” विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर लोगों को मानवता की सेवा के इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!