दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लंबर में मातृ पितृ पूजन का हुआ आयोजन

लंबर l दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लंबर में मातृ _पितृ पूजन कार्यक्रम एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एन .के . भोई प्राचार्य रामचंडी महाविद्यालय सरायपाली अध्यक्षता आर.आर.पटेल कोषाध्यक्ष दुर्गा शिक्षण व सेवा समिति लंबर विशिष्ट अतिथि प्रदीप गुप्ता समाजसेवी सरायपाली ,श्याम सुंदर चौधरी, अंगद साहू सदस्य दुर्गा शिक्षण व सेवा समिति, नवीन पटेल प्राचार्य शास. हाई स्कूल लंबर, एस . एल.चौहान प्रधान पाठक M/S लंबर ,गौरीशंकर साव ,सहनी यादव ,प्रमोद कुमार भोई उपस्थित थे।
सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती एवं प्रथम पूज्य गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात, विद्यालय परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया।
मनीषा साहू ,रितु पटेल ,विद्या साहू ,तन्नू पटेल ने विदाई समारोह की उपलक्ष्य में गीत, कविता, भाषण एवं नृत्य प्रस्तुत किया ।इसके बाद कक्षा 9वी, 10वीं ,11वीं के छात्र/छात्राओं ने मिलकर कक्षा 12वीं के छात्र/छात्राओं को तिलक वंदन कर लेखनी से सम्मानित किया ।आर. आर .पटेल ने मातृ _पितृ पूजन की महत्व को बताया ।प्रदीप गुप्ता ने कहा _हमारा देश श्रवण कुमार का देश हैं इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजन होने से बच्चे संस्कारवान ,चरित्रवान एवं गुणवान बनते हैं ।मुख्य अतिथि के आसंदी से डॉ. एन.के . भोई ने कहा इस विद्यालय में मातृ _पितृ पूजन दिवस मनाना निश्चित ही पाश्चात्य को छोड़कर भारतीय संस्कृति को अपनाना है, विद्यालय के विद्यार्थी बहुत ही अनुशासन से मातृ _पितृ सम्मान समारोह का आयोजन किया हैं । मैं प्रबंधन समिति को साधुवाद देता हूं।
मातृ पितृ पूजन में अतिथियों द्वारा पालकों को शाल, श्रीफल, फूल माला लेखनी से सम्मानित किया गया ।वे इस प्रकार है_ गिरधारी साहू, पूर्णिमा साहू किस्मत लाल बरिहा, लक्ष्मी बरिहा ,गणेश राम भास्कर ,दिव्या भास्कर ,गोरखनाथ साहू ,गीता देवी साहू ,शारदा चरण जायसवाल , डीलेश्वरी जायसवाल, नीलकंठ साहू, उर्मिला साहू ,कौशल साहू ,मालती साहू , तोषराम साहू ,कुमारी साहू , नरसिंह तांडी प्रेमबाई तांडी,धरम सिंह सिदार नोनी बाई सिदार, हीरीतराम सिदार, यशोदा सिदार,लक्ष्मी प्रसाद चौहान ,गजमोती चौहान, हेतराम जायसवाल, केंवरा जायसवाल, हेमंत कुमार साहू, भानुमति साहू, समारू निषाद, अनीता निषाद।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जे .के. जायसवाल ,बी .एल. साहू ,एम.डी. मानिकपुरी , टी . आर.जायसवाल , सी.आर.जायसवाल ,एल .के. सिदार ,अजय चंद्रा, एफ.एस. बरिहा, खिरोद सिदार, एवं छात्र संघ परिषद का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का संचालन आर .के. पटेल रा. से.यो. कार्यक्रम अधिकारी ने किया।




























