सरायपाली: डण्डा से मारपीट मामला दर्ज


सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में सावित्री ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम लिमउगुडा की रहने वाली है। खेती किसानी का काम करती है कि गांव के डीपापारा के परदेशी चौहान व जनक चौहान द्वारा बकरा को 04 माह पूर्व 10,700 रू0 में बेचवाये थे जिसमें से 7,200 रू0 ही दिये थे व 3500 रू0 बाकी था कि दिनांक 07/12/2023 के रात 09.30 बजे रात को गुडाखु घिस कर घर में बैठी थी तभी गांव के डीपापारा के परदेशी चौहान एवं जनक चौहान देखकर आये और बोले तेरा बकरा का पैसा नहीं देगे बार बार मांगते रहती है कहते विवाद झगडा करने लगे बोली कि तुम लोग बकरा बेचवाये हो बकरा का पैसा देना पडेगा बोलने पर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते विवाद झगडा कर डण्डा से मारपीट करने लगे आवाज सुनकर दादा हलधर साहू आया समझाया तो उसे भी गाली गलौज करते उसे भी डण्डा से मारपीट किये है । मारपीट करने से सिर में एवं दादा हलधर साहू के सिर, आंख के पास चोटे आई है । घटना को हलधर साहू देखा व बीच बचाव किये है। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
























